Mahakaal darshan : सावन में महाकाल दर्शन, जानें उज्जैन कैसे जाएं, कब जाएं और कितना आएगा खर्च?

Saawan me mahakaal k darshan

सावन में महाकाल दर्शन (Sawan me mahakaal darshan) का विशेष महत्व है। इस पवित्र माह में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में लाखों-करोड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में हमने भी सावन में बाबा महाकाल के दर्शन करने का प्लान बनाया। हम सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस से उज्जैन पहुंचे। भोपाल से उज्जैन की दूरी तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस का महज दो घंटे लगे। इसका वीडियो आप आर्टिकल के अंत में देख सकते हैं।

सावन में महाकाल दर्शन (Sawan me mahakaal darshan) के लिए कैसे जाएं?

आप अगर सावन में महाकाल दर्शन (Sawan me mahakaal darshan) करना चाहते हैं या किसी और समय भी बाबा महाकाल के दर्शन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उज्जैन पहुंचना होगा। मध्यप्रदेश का उज्जैन जिला लगभग सभी प्रमुख रेल रूटों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में ट्रेन से उज्जैन पहुंच सकते हैं, जहां से मंदिर की दूरी 2 किलोमीटर है। अगर आप किसी अन्य राज्य से आ रहे हैं और लंबी ट्रेन यात्रा नहीं कर सकते तो आप फ्लाइट से भी यहां पहुंच सकते हैं, उज्जैन का नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर है जो 40 किमी की दूरी पर स्थित है।

महाकाल दर्शन (Sawan me mahakaal darshan) के लिए उज्जैन में कहां रुकें?

उज्जैन पहुंचने के बाद हमने सबसे पहले ऑटो किया और सीधे पहुंच गए महाकाल मंदिर के पास। उज्जैन स्टेशन से महाकाल मंदिर के लिए आप 70 रु देकर यहां पहुंच सकते हैं। हमने इसके बाद मंदिर के पास ही एक होटल लिया। आमतौर पर आपको यहां 1500 के शुरुआती टैरिफ पर होटल मिल जाते हैं पर सावन में उज्जैन के होटल चार्ज दोगुने हो जाते हैं। आप एडवांस बुकिंग कर मंदिर के पास ही बने महाकाल भक्त निवास में भी ठहर सकते हैं, जहां होटल की तरह ही आपको शानदार रूम्स मिल जाते हैं।

महाकाल दर्शन की पहले कर लें प्लानिंग

महाकाल दर्शन (Mahakal darshan) के लिए आप किस वक्त उज्जैन पहुंच रहे हैं और कितने के उज्जैन टूर पर आए हैं, इसके साथ महकाल दर्शन की पहले से प्लानिंग कर लें। अगर आप कॉमन लाइन में लगते हैं तो आपको दर्शन करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग सकता है। वहीं आप शीघ्र दर्शन का टिकट 250 रु में लेकर कम समय में दर्शन कर सकते हैं।

महाकाल की शयन आरती होती है अद्भुत

दिन में महाकाल दर्शन (Mahakal darshan) करने के बाद हमने महाकाल की शयन आरती में सम्मिलित होने का निर्णय लिया। इसके लिए रात्रि 9.45 पर एंट्री बंद हो जाती है और आरती रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर 11 बजे समाप्त होती है। भस्म आरती की तरह इस आरती में भी मंदिर प्रांगण की लाइटें बंद कर ढोल नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल की आरती की जाती है, जिसे जरूर देखना चाहिए।

महाकाल की आरती का समय

नोट : विभिन्न पर्व त्यौहारों पर, खासतौर पर सावन में महाकाल की आरती का समय बदला जाता है।

समयआरती
प्रात: 4 बजेमहाकाल की भस्म आरती
सुबह 7 बजेदत्योदक आरती
सुबह 10 बजेभोग आरती
शाम 5 बजेपूजन आरती
शाम 7 बजेमहाकाल की संध्या आरती
रात 10.30 बजेमहाकाल की शयन आरती

महाकाल दर्शन के बाद महाकाल लोक जाना न भूलें

महाकाल दर्शन के बाद नवनिर्मित महाकाल कॉरिडोर जाना न भूलें। आप यहां मंदिर में दर्शन करने से पहले ही जा सकते हैं पर हमारी सलाह है कि आप महाकाल दर्शन के बाद शाम के वक्त महाकाल लोक घूमने जाएं। क्योंकि रात के वक्त लाइटिंग में यहां की खूबसूरती कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। सावन में महाकाल दर्शन का हमारा ये वीडियो देखना न भूलें।

उज्जैन ट्रिप पर कितना खर्च आएगा?

बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अगर आप उज्जैन जा रहे हैं तो यह कम से कम खर्च में हाे सकता है। नीचे उज्जैन ट्रिप का दो व्यक्तियों का औसत बजट बताया जा रहा है।

ट्रेन टिकट (थर्ड एसी)1000-1200रु
होटल (प्रतिदिन)1500-2000रु
ऑटो, टैक्सी व उज्जैन भ्रमण500
भोजन (प्रतिदिन)500
अन्य500
कुल4000रु से 5000रु तक

उज्जैन ट्रिन के हमारा दूसरा वीडियो देखना न भूलें